पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने 55 लोगों को भू अधिकार पत्र का वितरण किया

विधायक ने 55 लोगों को भू-अधिकार पत्र का वितरण किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पिटोल | झाबुआ विधानसभा में चल रही विकास यात्रा लेकर विधायक शांतिलाल बिलवाल रविवार दोपहर पिटोल पहुंचे। शासकीय उमावि परिसर में उन्होंने ग्रामीणों से समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद संबंधित विभाग के अधिकारियों को समाधान के लिए निर्देश दिए।

पिटोल में झूलते बिजली के तारों से होने वाली संभावित दुर्घटना, आजाद चौक में अधिक केपेसिटी के ट्रांसफार्मर लगाए जाने, सुरसिंग फलिए में अब तक बिजली नहीं पहुंचने व लाइनमैन नहीं होने की बात सामने आई। वहीं गत 1 माह से नल जल योजना के बंद रहने से लोगों को खरीद कर पानी पीने की बात को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा विधायक के सामने फूटा। इस दौरान विधायक ने खेल मैदान के समतलीकरण के लिए 2 लाख रुपए और देने की बात कही। विधायक ने 55 पात्र महिलाओं व पुरुषों को राजस्व द्वारा प्रदत्त भू अधिकार पत्र का भी वितरण किया। इस अवसर पर सरपंच काना गुंडिया, बलवंत मेड़ा, महेंद्रसिंह ठाकुर, उप सरपंच दिनेश मेवाड़, प्रतीक शाह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...