पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • साप्ताहिक हाट होने से मंडी में आम की आवक ज्यादा होने की उम्मीद

साप्ताहिक हाट होने से मंडी में आम की आवक ज्यादा होने की उम्मीद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर

इस बार मौसम की मार से प्रभावित हुई आम की पैदावार का असर आम की आवक पर पड़ा है। लेकिन फिर भी थोड़ी मात्रा में कृषि उपज मंडी में आम पहुंचना शुरू हो गया है। वहीं आम की आवक शुरू होने के बाद सोमवार को पहला साप्ताहिक हाट बाजार भी होगा। ऐसे में बड़ी संख्या में किसान आम बेचने कृषि मंडी पहुंचेंगे। जिसके चलते मंडी में आम की आवक आम दिनों से ज्यादा होने की उम्मीद है।

तो मंडी में आम की खरीदी परंपरागत तरीके से होगी। जिसमें आम के ढेर की नीलामी की जाएगी। जबकि कई सालों से किसान आम को तौल से बेचने की मांग करते आ रहे हैं। किसानों का कहना है कि ढेर की नीलामी से आम बेचने पर उन्हें उचित मूल्य नहीं मिल पाता। वहीं पिछले साल भी जिला और मंडी प्रशासन ने आम को तौल से बिकवाने के खूब प्रयास किए थे।

लेकिन कुछ नहीं हो सका। इस वर्ष भी वैसी ही स्थिति बनने की संभावना है क्योंकि जिला और मंडी प्रशासन ने अबतक आम को तौल से बेचने के लिए कोई प्रचार शुरू नहीं किया है। गौरतलब है कि क्षेत्र के देशी आम की मांग जिले से आसपास के जिले खरगोन, खंडवा, बड़वानी, धार, झाबुआ, इंदौर सहित गुजरात, राजस्थान के व्यापारियों और लोगों के बीच रहती है।

खबरें और भी हैं...