पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • खरगोन के लिए रवाना हुआ महिला मोर्चा का दल

खरगोन के लिए रवाना हुआ महिला मोर्चा का दल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खरगोन के लिए रवाना हुआ महिला मोर्चा का दल

झाबुआ |
रविवार सुबह महिला मोर्चा का दल संभागीय बैठक में शामिल होने खरगोन के लिए रवाना हुआ। राजवाड़ा चौक से महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया के नेतृत्व में महिलाएं निजी बस से खरगोन के लिए भी रवाना हुआ। भानपुरिया ने बताया पिछले दिनों भाजपा महिला मोर्चा द्वारा शहर के शहनाई गार्डन में संभागीय बैठक में आए अतिथियों एवं अन्य आंगतुकों का पंजीयन करते हुए उनका स्वागत किया गया। इस अवसर पर महिला मोर्चें की जिलाध्यक्ष आरती भानपुरिया, जिला महामंत्री कुंता सोनी, जिला मंत्री सायरा खान, जिला उपाध्यक्ष सारिका राठौर, झाबुआ नगर मंडल की पदाधिकारी तामश्री सोनगरा, बसंती ब्रजवासी आदि उपस्थित थी।

गर्मी में मेंटेनेंस के चलते परेशान हो रहे लोग

दूधी |
बिजली कंपनी द्वारा भरी गर्मी में किया जा रहा मेंटेनेंस ग्रामीणों के लिए परेशानी बन गया है। इसके चलते गांव में अलग-अलग जगह बिजली बंद की जा रही है। बिजली नहीं रहने से लोग पानी की मोटर भी चालू नहीं कर पा रहे हैं।

पीजीडीईएम की परीक्षा 1 मई से शुरू होकर 10 तक चलेग

झाबुआ|
पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) के एनवायरमेंटल स्टडीज द्वारा संचालित पीजीडीईएम 2017-18 की वार्षिक परीक्षाएं 1 मई से शुरु होगी। परीक्षा 10 मई तक चलेगी। लिखित परीक्षा 1 से 5 मई तक चलेगी।

खबरें और भी हैं...