पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक खुद अपडेट कर सकते हैं ई सेवा पुस्तिका

शिक्षक खुद अपडेट कर सकते हैं ई-सेवा पुस्तिका

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षक खुद अपडेट कर सकते हैं ई-सेवा पुस्तिका

झाबुआ| स्कूल शिक्षा विभाग के तहत कार्यरत शिक्षक व कर्मचारी अपनी ई-सेवा पुस्तिका का अपडेशन खुद कर सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय ने शिक्षकों व कर्मचारियों को स्वयं अपनी लॉगइन आईडी से सेवा पुस्तिका अपडेट करने की सुविधा दी है। शिक्षक व कर्मचारी ई-सेवा पुस्तिका में 30 अप्रैल तक संशोधन करा सकेंगे।

योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए ‘कल्याणी’ कहेंगे

झाबुआ| मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के साथ अब प्रदेश स्तर पर विधवा विवाह योजना भी शुरू करने की घोषणा की है। प्रदेश की विधवाओं के प्रति सम्मान प्रदर्शित करने व योजनाओं का लाभ देने के लिए विधवा के स्थान पर अब उन्हें कल्याणी कहा जाएगा।

दिव्यांग कर्मचारियों के परिवहन भत्ते में वृद्धि

झाबुआ| तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के दिव्यांग शासकीय सेवकों को मिलने वाला परिवहन भत्ता 150 से बढ़ाकर 350 रुपए प्रतिमाह कर दिया गया है। इसका फायदा नगरीय निकायों के कर्मचारियों को भी मिलेगा। इसके आदेश जारी कर दिए गए हैं।

खेल अकादमी में चयन की प्रक्रिया अब ऑनलाइन

झाबुआ| मध्यप्रदेश की विभिन्न खेल अकादमियों में चयन प्रक्रिया अब ऑनलाइन हो गई है। चयन के लिए आवेदन 9 जून तक किए जा सकते हैं। चयन प्रक्रिया फिजिकल टेस्ट, स्किल टेस्ट तथा मेडिकल टेस्ट के आधार पर तीन चरणों में होगी। आयु सीमा 12 से 18 वर्ष रहेगी, जिसकी गणना एक जुलाई, 2018 से की जाएगी।

सरकारी कर्मियों को मिलेगा 15 दिन का पितृत्व अवकाश

झाबुआ| शासकीय संस्थानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अब पितृत्व अवकाश भी मिलेगा। ऐसे कर्मचारी जिनके दो से कम बच्चे हैं, उन्हें प|ी के प्रसव के पूर्व या 6 माह तक कभी भी 15 दिन के अवकाश मिलेगा।

खबरें और भी हैं...