आंबेडकर जयंती पर आज होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम
आंबेडकर जयंती पर आज होगा पुष्पांजलि कार्यक्रम
झाबुआ | डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर शनिवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एडीएम एसपीएस चौहान ने बताया आंबेडकर जयंती पर सुबह साढ़े 9 बजे आंबेडकर पार्क में सभी शासकीय सेवक उपस्थित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। साथ ही उनके जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला जाएगा।
प्रभारी मंत्री सारंग 16 को झाबुआ आएंगे
झाबुआ | प्रभारी मंत्री विश्वास सारंग 16 अप्रैल को झाबुआ के दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे सुबह 11 बजे कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित किसान सम्मेलन में शामिल होंगे। वहीं दोपहर 3 बजे कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला योजना समिति की समीक्षा बैठक लेंगे।