पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 1 मई से शुरू होकर 10 तक चलेंगी पीजीडीईएम की परीक्षा

1 मई से शुरू होकर 10 तक चलेंगी पीजीडीईएम की परीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
1 मई से शुरू होकर 10 तक चलेंगी पीजीडीईएम की परीक्षा

झाबुआ | पर्यावरण नियोजन एवं समन्वय संगठन (एप्को) के एनवायरमेंटल स्टडीज द्वारा संचालित पीजीडीईएम 2017-18 की वार्षिक परीक्षाएं 1 मई से शुरू होगी। यह परीक्षा 10 मई तक चलेगी। लिखित परीक्षा 1 से 5 मई तक चलेगी, उसके बाद मौखिक परीक्षाएं होंगी। अधिक जानकारी के लिए एप्को की वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते हैं।

एएनएम ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट के फॉर्म 23 तक होंगे जमा

झाबुआ | पीईबी ने एएनएम ट्रेनिंग सिलेक्शन टेस्ट-2018 का कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अॉनलाइन आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 23 अप्रैल है। आवेदन में संशोधन 28 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। परीक्षा 13 मई को होगी। अधिक जानकारी बोर्ड के पोर्टल www.peb. mp.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

विपणन संघ भर्ती परीक्षा में 14 तक जमा होंगे आवेदन

झाबुआ | प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मध्यप्रदेश राज्य सहकारी विपणन संघ मर्यादित के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा के कार्यक्रम में बदलाव किया है। आवेदक अब 14 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदन की आखिरी तारीख 9 अप्रैल निर्धारित थी। संशोधित तारीख के अनुसार अावेदक 15 अप्रैल तक अपने आवेदन में संशोधन करा सकेंगे।

बुजुर्गों की चयन प्रक्रिया में पारदर्शी होगी

झाबुआ | प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा के तहत बुजुर्गों की चयन प्रक्रिया अब पारदर्शी होगी। योजना में आवेदन करने वाले बुजुर्गों की सूची पोर्टल पर अपलोड होगी। आवेदकों की संख्या उपलब्ध सीटों से ज्यादा होने पर कम्प्यूटर द्वारा ही लॉटरी सिस्टम से चयन किया जाएगा। चयनित बुजुर्गों की सूची भी योजना के पोर्टल पर अपलोड की जाएगी।

खबरें और भी हैं...