जमीन धंसने की घटना से डरे किसान
झाबुआ तहसील के गांव गोलाबड़ी मे एक ग्रामीण के खेत में जमीन धंसने की घटना सामने आई है। लोग इसे भूगर्भीय हलचल बता रहे हैं। जानकारी लगने पर तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान मौका मुआयना करने पहुंचे।
उनका कहना है संभवतया: तेज गर्मी की वजह से मिट्टी फट गई है। गांव के स्कूल फलिया में ग्रामीण कालिया पिता रामला के खेत में एक हिस्से में जमीन गोलाई में धंसने लगी। पहले तो किसी ने ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब गड्ढ़ा बढ़ने लगा तो हर कोई चौक गया। शुक्रवार को ग्रामीण तहसीलदार के पास पहुंचे। उन्हें पूरी स्थिति से अवगत कराया। दोपहर में तहसीलदार गांव पहुंचे। उन्होंने पूरी जानकारी ली।
तहसीलदार शक्तिसिंह चौहान ने बताया खेत में काली मिट्टी है। तेज गर्मी के वजह से मिट्टी फट जाती है। ग्रामीण जिसे भूगर्भीय घटना कह रहे हैं, हो सकता है कि वह इसी वजह से भी हो। इस संबंध में भूगर्भ विशेषज्ञ से भी चर्चा करेंगे।
इस तरह धंस गई जमीन।