सेन जयंती : समाजजन ने निकाला चल समारोह
सेन जयंती पर शुक्रवार को समाजजन ने चल समारोह निकाला। शुरुआत सुबह 10 बजे स्थानीय कालिका माता मंदिर से हुई। आगे-आगे दो अश्व पर सवार बालक धर्म ध्वजा लिए बैठे थे। इनके पीछे बैंड पर धार्मिक गीत बज रहे थे। एक बग्घी में सेनजी महाराज का चित्र रखा हुआ था, जिस पर चंवर ढुलाया जा रहा था। प्रमुख चौराहों पर समाजजन ने नृत्य भी किया। पुरुष सफेद कुर्ता पायजामा पहनकर शामिल हुए तो महिलाओं ने भी नए वस्त्र पहने। राजबाड़ा चौक, लक्ष्मीबाई मार्ग, थांदला गेट, बस स्टैंड से बाबेल चौराहा, आजाद चौक होते हुए समारोह पुन: मंदिर पहुंचा। जहां सेनजी महाराज की आरती की गई। जिसमें समस्त समाजजन ने भाग लिया।
सेन समाज के चल समारोह में बड़ी संख्या में समाजजनों ने भाग लिया।