संस्था : शिविर के तीसरे दिन प्राणायाम के टिप्स दिए
झाबुआ | इंसान को हमेशा स्वस्थ एवं आरोग्यमय रहने के लिए नियमित दिनचर्या में योगासन, प्रणायाम एवं आसनों का एक समय निश्चित कर लेना चाहिए। प्रातः काल जब प्राणवायु आक्सीजन प्रचुर मात्रा में रहती है तब योग के माध्यम से अपने जीवन को सुखद, टेंशन फ्री रह कर योग क्रियाएं करने से उसे बीमारी से मुक्ति मिल ही जाती है। यह बात शुक्रवार को स्थानीय नसियाजी में पतंजलि महिला योग समिति द्वारा आयोजित योग शिविर के तीसरे दिन हरिद्वार से आए विश्वामित्रजी ने बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं एवं पुरुषों को योगाभ्यास कराते समय कही। तीसरे दिन विश्वामित्र ने विभिन्न आसनों में पादासन, वक्रासन, भुजंगासन, त्रिकोणासन लोकासन, व्रतासन, अर्द्धहलासन, कटी चक्रासन के अलावा 12 योगिंग जोगिंग का अभ्यास करवाया। संस्था प्रमुख रुक्मणी वर्मा ने बताया शिविर में मात्र दो दिन का समय शेष है।