विधानसभा चुनाव के लिए जोनल अधिकारी नियुक्त
विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से प्रशासनिक तैयारी चल पड़ी है। कलेक्टर आशीष सक्सेना ने विधानसभावार जोनल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं। ये अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र की विधानसभा के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर वहां बिजली पानी, मोबाइल कनेक्टिविटी, रुट चार्ज आदि मूलभूत सुविधाओं पर रिपोर्ट तैयार करेंगे। साथ ही चुनाव आयोग के मापदंड के अनुसार केंद्र पर व्यवस्था करेंगे।
साथ ही जिले में चल रहे मतदाता सूची के शुद्धिकरण कार्य का निरीक्षण करेंगे। मतदाता सूची में मृत मतदाताओं के नाम हटाने, स्थानांतरित मतदाताओं की दोहरी प्रविष्टि, फोटो संबंधी त्रुटि, स्थानांतरित मतदाता का नाम हटाने आदि कार्य किए जाएंगे।