पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्काॅउटिंग जीवन जीने की कला सिखाता है : सक्सेना

स्काॅउटिंग जीवन जीने की कला सिखाता है : सक्सेना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | आलीराजपुर

स्कॉउट में विद्यार्थी जीवन की स्मृतियां चिरस्थायी होती है। इसमें बहुत कुछ सीखने का अवसर होता है। दुर्गम रास्तों में कैसे मंजिल प्राप्त करें यह स्काॅउट का सबक है। तत्काल समस्या का कैसे निदान करें, यह स्काॅउट में सीखा जाता है। स्काॅउट जीवन की शान बढ़ाता है। स्काॅउट जीवन जीने की कला सिखाता है।

यह बात छात्र जीवन में गाइड रही सारिका सक्सेना ने भारत स्कॉउट एवं गाइड मप्र के आयोजित पांच दिवसीय शिविर के दौरान कही। यह शिविर हम हैं छोटे-छोटे हमारी लेना तू संभाल, हमारा कर्म है सेवा, हमारा धर्म है सेवा जैसी कब प्रार्थनाओं के साथ गायत्री शक्तिपीठ प्राथमिक विद्यालय के कब बुलबुल का शंकर मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया था। जिसका शुभारंभ स्काॅउट गाइड की ब्लाॅक सचिव मधुबाला शर्मा की उपस्थिति में हुआ। प्रधानाध्यापक आशा श्रीवास्तव ने स्कार्फ पहनाकर शर्मा का सम्मान किया। शिविर में पाठ्यक्रम अनुसार प्रवेश एवं पहले चरण की जांच जिला झाबुआ के स्काॅउट गाइड के संयुक्त सचिव प्रदीप पंड्या ने की। जिसमें ध्वजारोहण, झंडा गीत, सलामी, कब-बुलबुल प्रतिज्ञा, प्रार्थना, नियम, विशाल गर्जना, बड़ी सलामी, निनाद, रस्सी कूद, बेडेन पाॅवेल व्यायाम, चित्रकला व बैलून प्रतियोगिता भी आयोजित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। चौथे सत्र में पूर्व स्काॅउट छात्र रवि आसोरिया ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर कब-बुलबुल, स्काॅउट और महाविद्यालय स्तर पर रोबर्स कहलाते हैं। स्काॅउट में हम जो सीखते हैं वह जीवन के लिए आवश्यक है।

आयोजन
भारत स्काॅउट एवं गाइड मप्र का शिविर गायत्री शक्तिपीठ प्राथमिक विद्यालय के कब बुलबुल का शंकर मंदिर प्रांगण में हुआ
भारत स्काॅउट एवं गाइड मप्र के स्काउट शिविर में मौजूद बच्चे।

देश सेवा है स्कॉउट गाइड का मुख्य उद्देश्य
पूर्व गाइड व शिक्षक अन्नपूर्णा राठौड़ ने कहा कि स्काॅउट गाइड का मुख्य उद्देश्य देश सेवा है। इस सेवा में सीमा पर नहीं अपितु अपने आसपास अच्छे काम कर देश सेवा करना है। छोटे से छोटा काम जैसे नल से बह रहे व्यर्थ पानी को रोकने के लिए नल बंद करना, व्यर्थ में बिजली खपत रोकना देश सेवा है। इस दौरान पूर्व स्काॅउट व भाजपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी भी मौजूद थे। प्रशिक्षण रामसिंह चौहान, साधना वैरागी, परमानंद साहू, सुनिता सोनी, हेतालपुर देवड़ा, हेमलता राठौड़, श्रेया वैरागी ने देते हुए गतिविधियां करवाई। इस अवसर पर शिक्षा समिति अध्यक्ष डाॅ. शिवनारायण सक्सेना, सदस्य जयप्रकाश शर्मा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...