पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुक्तिधाम विकास के लिए प्रत्येक महीने के रविवार को होगी बैठक

मुक्तिधाम विकास के लिए प्रत्येक महीने के रविवार को होगी बैठक

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
माधोपुरा मुक्तिधाम विकास को लेकर किया मंथन

भास्कर संवाददाता | झाबुआ

नगर के सबसे बड़े और प्रमुख माधोपुरा मुक्तिधाम के विकास व व्याप्त समस्याओं से मुक्ति दिलाने के लिए रविवार को सुबह 8 बजे बैठक का आयोजन किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों के साथ मुक्तिधाम समिति से जुड़े पदाधिकारी व सदस्य शामिल हुए। सभी ने सामूहिक रूप से मुक्तिधाम के विकास पर मंथन करने के साथ आगामी प्रस्तावित कामों को पूरा करने के लिए क्या कदम उठाए जाए इस पर विचार विमर्श किया। साथ ही निर्णय लिया कि मुक्तिधाम विकास के लिए हर महीने के पहले रविवार को एक बैठक रखी जाएगी।

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शैलेष दुबे ने बताया अभी तक मुक्तिधाम विकास के लिए जो कुछ भी काम हुए हैं वे सबके सामने हैं। इस मुक्तिधाम को ऐसा विकसित बनाना है कि की बाहरी व्यक्ति भी आकर देखे तो सामाजिक कार्यों का आईना साफ नजर आए। इस पुनीत कार्य में सभी लोग पूरे मनोवेग के साथ जुड़े और इसके विकास के लिए अपने सुझाव दें। वरिष्ठ यशवंतसिंह पंवार ने कहा मुक्तिधाम के विकास के लिए अभी तक कितना काम हुआ और आगे क्या काम प्रस्तावित है उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी। पंवार ने बताया मुक्तिधाम पर आवागमन के लिए 3 सीसी रोड का निर्माण कराया जाना आवश्यक है। रिटर्निंग वाल निर्माण, पैबर्स लगाना, छाया के लिए वृक्षारोपण, परिसर में भगवान शिव का मंदिर, बगीचा निर्माण, चौकीदार का आवास निर्माण, दसवें की क्रिया के लिए घाट के पास एक हाल का निर्माण, अनास नदी के गहरीकरण का कार्य, स्टॉप डेम मरम्मत, बाउंड्रीवाल की दुरुस्ती, मुख्य गेट का निर्माण और समतलीकरण भी किया जाना है। इन समस्त कार्यों पर करीब 40 लाख रुपए खर्च होंगे। यह खर्च सभी को मिलकर पूरा करना है।

सांसद निधि से 5 लाख रुपए की घोषणा

बैठक में मुक्तिधाम विकास के लिए जब धन संग्रहण की बात आई तो सबसे पहले बैंक अधिकारी सुशील सिसौदिया ने दानदाताओं की सूची का वाचन किया। जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं सांसद कांतिलाल भूरिया के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित डॉ. विक्रांत भूरिया ने माधोपुरा मुक्तिधाम के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपए राशि दिए जाने की घोषणा की। इसके अलावा करीब दो लाख रुपए और जमा हुए।

इन्होंने भी दिए सुझाव-नारायणसिंह ठाकुर ने लोगों से इस प्रकार के पावन कार्य से जुड़े रहने का आह्वान किया। अजय रामावत ने कहा मुक्तिधाम विकास के लिए हर व्यक्ति को सहायता व प्रयास करना चाहिए। थोक उपभोक्ता भंडार के पूर्व अध्यक्ष विजय नायर, कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट ने भी सुझाव दिए साथ ही भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबलू सकलेचा ने स्टॉपडेम के मरम्मत की प्रगति के बारे में जानकारी दी। पूर्व नपा अध्यक्ष धनसिंह बारिया, मोहनलाल जोशी, दीपक व्यास, राजनारायण मिश्रा, पं. महेंद्र तिवारी, रवि शर्मा, जितेंद्र शाह, मुकेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण शाह, पार्षद नरेंद्र संघवी, संतोष कहार, शशीकांत वरदिया, भगवतीलाल शाह आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...