अभिव्यक्ति मंच पर बच्चों ने दी नृत्य की प्रस्तुति
कार्यक्रम में शामिल हुए विजेता बच्चों को अतिथियेां ने पुरस्कृत किया।
यातायात पार्क में हुआ आयोजन, विजेताओं को पुरस्कृत किया
भास्कर संवाददाता | झाबुआ
यातायात पार्क में शनिवार रात अभिव्यक्ति मंच-20 का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुति देकर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथि निर्मल व्यास व उषा जैन ने सरस्वती पूजन व दीप प्रज्ज्वलित कर की। सरस्वती वंदना निहाली चौहान व सोहिनी डावर ने सुनाई। निर्णायक की भूमिका डॉ. शैलेक्सी वर्मा व डॉ. हार्दिक नायक (मेघनगर) ने निभाई। में पुरस्कार उषा जैन की ओर से दिया गया। संचालन प्रकाश चौहान व विपुल पांचाल ने किया।
यह रहे विजेता
प्रांशु पंचोली प्रथम, उर्वशी पंवार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं गौरी तीसरे नंबर पर रही। रवि मुजाल्दा, आशी विश्वकर्मा व वेनवी भंडारी को प्रोत्साहन पुरस्कार दिया गया।