हाथीपावा की पहाड़ी के निचले हिस्से में लगी आग
झाबुआ. रविवार सुबह वनक्षेत्र हाथीपावा की पहाड़ी के निचले हिस्से में नई हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के सामने की तरफ तीन स्थानों पर अचानक आग लग गई। आसपास के लोगों की तत्परता से समय रहते इस पर काबू पा लिया गया नहीं तो नर्सरी चपेट में आ जाती। बताया जाता है कि इस क्षेत्र में नशा करने वाले बैठे रहते हैं। संभवतया: उन्होंने ही जानबूझकर आग लगाई। लपटें उठती देख वनकर्मियों के साथ अमजद खान, शर्मा बंधु और स्थानीय बच्चों ने पानी डाल-डालकर आग बुझाई।