पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पोती जब खेत पर चाय लेकर पहुंची तो पता चला दादा की हत्या हो गई

पोती जब खेत पर चाय लेकर पहुंची तो पता चला दादा की हत्या हो गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के ग्राम भाबरापाड़ा में रविवार सुबह एक ग्रामीण का शव उसके ही खेत पर खटिया के नीचे पड़ा मिला। उसका एक हाथ टूटा हुआ था और सिर में गंभीर चोट लगी थी। प्रारंभिक रूप से मामला हत्या का है। इस आधार पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक ग्राम भाबरापाड़ा निवासी पूना पिता रंगजी निनामा रोजाना की तरह अपने घर से महज 200 मीटर दूर खेत पर रखवाली के लिए गया था। वह हमेशा वहीं सोता था। रात में ही अज्ञात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी। उसे बुरी तरह से मारा गया। एक हाथ भी टूट गया। सुबह पूना की पोती कृष्णा चाय लेकर खेत पर पहुंची तो घबरा गई। उसके दादा खटिया के नीचे औंधे मुंह पड़े थे। यह देखकर कृष्णा के मुंह से चीख निकल गई। वह घर पहुंची और घरवालों को बताया तो सभी लोग तत्काल खेत पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

निगेटिव न्यूज सेक्शन

िसर्फ वह ही नकारात्मक खबरें, जो आपको जानना जरूरी है

घुघरी. हत्या की जानकारी लगने पर पुिलस टीम मौके पर पहुंची।

रात्रि गश्त पर के लिए आ रहे आरक्षक की सड़क दुर्घटना में मौत

झाबुआ | रात्रि गश्त के लिए कालीदेवी से बाइक पर झाबुआ आ रहे एक आरक्षक की शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। आरक्षक मांगीलाल मुजाल्दे पूर्व में कालीदेवी थाने पर पदस्थ था। कुछ महीनों पूर्व ही उसका तबादला झाबुआ कोतवाली हुआ था। शनिवार को किसी कार्य से वह अपने घर कालीदेवी आया था। चूंकि उसकी रात्रि गश्त की ड्यूटी थी इसलिए रात करीब साढ़े 11 बजे वह बाइक पर झाबुआ के लिए निकला। इस दौरान इंदौर-अहमदाबाद नेशनल हाईवे पर ग्राम देवझिरी पंडा में डिवाइडर के पास पुलिया पर बाइक असंतुलित हो कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मांगीलाल को पसिलयों में गंभीर चोट लगी।

चूंकि रात में उसकी ड्यूटी थी इसलिए कोतवाली से उसके मोबाइल पर कॉल किया गया। दो बार पूरी रिंग जाने के बाद भी उसने मोबाइल नहीं उठाया। तीसरी बार में मोबाइल उठाकर इतना कहा कि मेरा एक्सीडेंट हो गया है और मैं घायल पड़ा हूं। ऐसे में रात में ही पुलिस वाहन घटनास्थल पर पहुंचे। गंभीर घायल आरक्षक मांगीलाल को जिला अस्पताल लाए। यहां से उसे दाहोद रैफर कर दिया गया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।

आरक्षक मांगीलाल

दो बार मोबाइल नहीं उठाया, तीसरी बार में कहा मेरा एक्सीडेंट हो गया

महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं

जानकारी लगने पर पेटलावद थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह ठाकुर व सारंगी चौकी प्रभारी श्रद्धासिंह पंवार मौके पर पहुंची। एफएसएल टीम भी आई। मौका पंचनामा बनाकर शव पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया गया। थाना प्रभारी ठाकुर ने बताया प्रारंभिक रूप से मामला रंजिश में हत्या का लग रहा है। कुछ महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं। इस आधार पर जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...