5 हितग्राहियों का सम्मान किया
धुलेट| नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक में ग्राहक सम्मान समारोह रखा। नियमित ऋण जमा कराने वाले 5 हितग्राहियों का माला पहनाकर शील्ड देकर सम्मानित किया। बैंक कार्यालय सहायक मनोज जयसिंहपूरे ने संचालन करते हुए बैंक से संबंधित योजनाओं की जानकारियां दी। जनपद उपाध्यक्ष मोहन जमादारी, बाबूलाल चौधरी, मोहन सतपुड़ा, गोपाल रजक, शांतिलाल पाल, डॉ. नानू चौधरी, मुकेश लछेटा, मोहनलाल चोयल, संजय लछेटा, नंदलाल मारू, पवन कर्मा आदि मौजूद थे।