घायल युवक ने ईलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों ने दोस्त पर कराया केस
बादली | 15 मई की रात गंभीर रूप से घायल अवस्था में गांव बादली निवासी एक युवक बादली के शिव मंदिर के पास की गली में बेहोशी की हालत में पाया गया। गश्त पर निकली पुलिस की गाड़ी ने युवक के विषय में छानबीन की और उसके परिजनों को ढूंढ कर उसे झज्जर अस्पताल में दाखिल कराया। जहां से उसे रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजनों ने बाद में रोहतक आस्कर अस्पताल में उसका ईलाज के लिए दाखिल कराया। ईलाज के दौरान युवक की सोमवार को मौत हो गई। परिजनों ने मृतक के दोस्त के खिलाफ शिकायत दी है। पुलिस ने मृतक के दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। चौकी प्रभारी श्रीभगवान ने बताया कि 15 व 16 मई की रात करीब साढ़े 12 बजे फूल कुवार बादली की शिव मंदिर के पास स्थित एक गली में बेहोशी की हालत में पाया गया। गंभीर हालत में झज्जर सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। मुंह व सिर पर गंभीर चोट आई थी। गंभीर चोटों के कारण सोमवार को इलाज के दौरान फूल कुवार की मौत हो गई। पिता बेद सिंह ने शिकायत में कहा कि फूलकुवांर और सुनील दोनों अच्छे मित्र थे। अक्सर साथ बैठकर शराब का सेवन करते थे। कुछ दिन पूर्व दोनों की कहासुनी हो गई। कहासुनी के कारण सुनील फूलकुवांर से रंजिश रखता था। रंजिशन सुनील को अपने साथ ले गया। अपने घर पर ले जाकर उसे शराब पिलाई और फिर पिटाई की।