सहायक पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन ने साेमवार काे थाना शहर बहादुरगढ़ और पुलिस लाइन की वाॅलीबाल टीमों के खिलाड़ियों का परिचय लेते उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने दोनों टीमों में शामिल पुलिस जवानों को खेल के प्रति प्रेरित करते उनका हौसला अफजाई भी किया।
पुलिस लाइन में आरंभ हुई प्रतियोगिता का पहला मैच थाना झज्जर और थाना साल्हावास की टीमों के बीच खेला गया था। दूसरा मैच थाना शहर और सदर बहादुरगढ़ की टीमों के बीच खेला गया, जबकि तीसरा मैच पुलिस लाइन व जिला पुलिस कार्यालय झज्जर की टीमों के बीच खेला गया था। प्रतियोगिता में के मैच में दोनों टीमों ने खेल भावना का परिचय देते हुए कड़े मुकाबले में पुलिस लाइन झज्जर की टीम ने विजय हासिल की। पुलिस लाइन झज्जर की टीम तीन सैट के हुए मैच में 2-0 से विजेता रही। इस अवसर पर एएसपी शशांक कुमार सावन व डीएसपी हंसराज के अलावा बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में सभी थानों के दो ग्रुप बनाए: एएसपी शशांक
एएसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि झज्जर जिला पुलिस के सभी थानों के दो ग्रुप बनाए गए हैं, जिनमें ग्रुप ए में थाना झज्जर , साल्हावास, बेरी और ट्रैफिक झज्जर की टीमों को रखा है। ग्रुप बी में थाना शहर बहादुरगढ़, थाना सदर बहादुरगढ़, थाना लाइनपार बहादुरगढ़ और ट्रैफिक थाना बहादुरगढ़ को रखा गया है। प्रतियोगिता में साेमवार के मैच में पुलिस लाइन की टीम विजेता रही।