पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शो एंड टैल में नर्सरी की कौशाली प्रथम

शो एंड टैल में नर्सरी की कौशाली प्रथम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के आरईडी विद्यालय में लिटरेरी क्लब ने शो एंड टैल प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न वस्तुओं को बड़े ही प्रभावशाली रूप से प्रस्तुत किया। किसी ने पेड़, खिलौने तो किसी ने अपनी पसंदीदा वस्तु के बारे में बताया। नर्सरी से कौशाली प्रथम, मनवीर व जाह्नवी बिरला द्वितीय और रायना तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा केजी में अरीब, हर्षिका, नमन प्रथम, युगम और दर्श द्वितीय और यशिका, पर्व व अमनदीप तृतीय रहे। इसी प्रकार कक्षा एक से ख्वाहिश और वैभवी प्रथम, सुहानी और सार्थक द्वितीय व लावण्य व अलख तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 2 में मानसी, वंशिका और कार्तिक प्रथम, मनुराज और शुभम द्वितीय और तृतीय स्थान पर लक्ष्य मलिक, यशिता व दिया रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रधानाचार्या डाॅ. गायत्री व जज के रूप में सुनीता धवन व प्रिया हुड्डा मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...