पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • संगीत में सफलता के लिए रियाज जरूरी : प्रो. हुकम चंद

संगीत में सफलता के लिए रियाज जरूरी : प्रो. हुकम चंद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के राजकीय स्नातकोत्तर नेहरू महाविद्यालय में संगीत विभाग के सौजन्य से विस्तार व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक के डीन एवं संगीत विभागाध्यक्ष प्रोफेसर हुकम चंद ने विद्यार्थियों को संगीत में रियाज के ढंग पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि संगीत की गहराई में उतरने के लिए रियाज बहुत जरूरी है। संगीत आत्मा के सबसे ज्यादा नजदीक होता है। उन्होंने कहा कि जो विद्यार्थी संगीत के क्षेत्र में अच्छा मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए अभ्यास करना बहुत जरूरी है। हर रोज रियाज करने से न सिर्फ हमारी आवाज में लय आती है बल्कि सुरताल का उतार चढ़ाव भी ठीक रहता है। अगर हम किसी वाद्य के साथ रियाज करते हैं तो हमारा मन भी शांत रहता है। आवाज में एक ठहराव भी आता है। संगीत एक अनुभूति है और स्वयं को जानने की शक्ति है।

इस मौके पर प्रोफेसर हुकम चंद ने संगीत की कई मनमोहक प्रस्तुतियां भी दी। अपने गायन में शास्त्रीय संगीत और सुगम संगीत को हरियाणा के लोक संगीत से जोड़ते हुए अपने गायन से उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। संगीत गायन विभागाध्यक्ष डाॅ. स्वाति ने हारमोनियम और तबला वादक अश्वनी कुमार ने तबले पर संगत की। धीरज शर्मा ने गिटार पर साथ दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्राध्यापक डाॅ. रवि किरण मदान, डाॅ. जसबीर कौर, धनपत सिंह, डाॅ. सुरेन्द्र कुमार पूनिया, डाॅ. कविता, डाॅ. तमसा, प्रदीप यादव, भूमिका दहिया और तबलावादक आनंद सिंह उपस्थित रहे।

राजकीय स्नातकोतर नेहरू महाविद्यालय में विस्तार व्याख्यान में सुरताल के दिए टिप्स
खबरें और भी हैं...