विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा अनुशासन का विशेष महत्व
झज्जर | विद्यार्थी के जीवन में शिक्षा के साथ अनुशासन का विशेष महत्व है। विद्यार्थी की सफलता में अनुशासन सबसे पहली सीढ़ी है। इसलिए सभी विद्यार्थियों को अनुशासन में रहना चाहिए। ये विचार जिला शिक्षा अधिकारी सतबीर सिवाच ने व्यक्त किए। वे शुक्रवार को राजकीय सीनियर सेकंडरी विद्यालय पहुंचे और प्रार्थना सभा में विद्यर्थियों का मार्ग दर्शन किया। उन्होंने कहा कि अनुशासन के साध स्वाध्याय और नियमित अध्ययन भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को सही मार्ग दिखाता है। उस मार्ग पर चलना विद्यार्थी का काम है। किताबी ज्ञान के साथ व्यवहारिकता भी आवश्यक है। इसलिए बच्चों को जीवन के ये गुण भी आत्मसात करने चाहिए।