- Hindi News
- National
- बाबा साहेब का सरकारी कार्यक्रम रामजी के नाम से होगा, कांग्रेसियों ने नहीं बदला नाम
बाबा साहेब का सरकारी कार्यक्रम रामजी के नाम से होगा, कांग्रेसियों ने नहीं बदला नाम
भारत र| बाबा साहेब डाॅ. भीमराव अंबेडकर की 127वीं जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार से अलग-अलग स्थानों पर विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से कार्यक्रम किए जाएंगे। सबसे अहम यह है कि बाबा साहेब का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिला प्रशासन 14 अप्रैल को होगा। इसमें जिला प्रशासन ने पहली बार डाॅ. अंबेडकर के नाम के साथ रामजी शब्द जोड़ा है, जबकि कांग्रेस एससी मोर्चा के कार्यक्रम में बाबा साहेब के नाम में फेरबदल नहीं किया गया है। जिला प्रशासन राजकीय नेहरू स्नाकोतर महाविद्यालय के सभागार में सुबह 11 बजे कार्यक्रम करेगा। इसमें मुख्य अतिथि प्रदेश के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ होंगे। अध्यक्षता जिला उपायुक्त सोनल गोयल करेंगी। डाॅ. अंबेडकर की 127वीं स्वर्ण जयंती पुराना बस स्टैंड स्थित जाटव धर्मशाला में 15 अप्रैल को मनाई जाएगी। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी एससी मोर्चा के चेयरमैन प्रदीप गोच्छी और वाइस चेयरमैन डाॅ. विजय कुमार ने बताया कि सुबह 10 बजे शुरू होने वाले इस समारोह में सांसद दीपेंद्र हुड्डा मुख्य अतिथि होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता विधायक एवं पूर्व शिक्षा मंत्री गीता भुक्कल करेंगी। संगठन के प्रधान ब्रहम प्रकाश ने बताया कि बेरी में 14 अप्रैल को बाबा बुद्धपुरी पार्क में कार्यक्रम किया जाएगा।