मेरे पर लगे आरोप निराधार
मेरे पर लगे आरोप निराधार
पूर्व प्रधान चांद पहलवान का कहना है कि उन लगाए आरोप गलत हैं। उनकी ओर से मंडी हित की बात रखी गई थी। यदि ऐसा करना गलत है तो फिर कुछ कहा नहीं जा सकता। यह बात तो दूसरे अधिकारियों को भी बताई गई थी, गलत व्यवहार जैसी कोई बात नहीं है। चार आदमियों के साथ मंदिर जाकर सच बोल सकते हैं।
मंडी में कुछ लोग माहौल खराब कर रहे हैं। वे इस प्रकरण के दौरान मौके पर नहीं थे। प्रशासन उनकी हर बात को मान रहा है। पिछले तीन साल से मंडी में खरीद का काम बढ़ा है। -नरेंद्र धनखड़, मंडी प्रधान झज्जर