पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कल होगी परीक्षा, आधार कार्ड लाना अनिवार्य

कल होगी परीक्षा, आधार कार्ड लाना अनिवार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नियम 134 के तहत निजी स्कूल में पढ़ने के लिए गरीब बच्चों की प्रवेश परीक्षाएं 15 अप्रैल को होंगी। इसके लिए झज्जर ब्लाॅक में इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां सुबह 9 बजे से 12 बजे तक परीक्षा होंगी। बच्चों को परीक्षा सेंटर पर सुबह सवा आठ बजे बजे तक पहुंचना होगा। उनके पास रोल नंबर के साथ आधार कार्ड होना जरूरी है। रोल नंबर बच्चों को अपने ब्लाॅक के शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिलेगा। इसके अलावा डीईओ ऑफिस में इसके लिए लिस्ट चस्पा की जा रही है। हालांकि 134 ए के तहत जिले भर में उम्मीद से कम गरीब बच्चों के आवेदन निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के आए हैं। जिलेे के चारों ब्लाॅकों में 2701 बच्चों के ही दाखिले के लिए नाम लिखवाए गए हैं जबकि सीटें 10 हजार से ज्यादा हैं।

वर्ष 2017 की बजाए इस बार काफी कम आवेदन 134 ए के तहत आए हैं। 9 वीं के लिए 340, 10 वीं के लिए 212 व 12 वीं कक्षा के लिए जिले भर से 110 आवेेदन आए हैं। इसी तरह कक्षा दो से आठ तक के प्रवेश के लिए परीक्षा 15 अप्रैल को होगी। जो बच्चा सरकारी सरकारी स्कूल से निजी स्कूल में 134 ए के तहत जा रहा है उसे प्रवेश परीक्षा नहीं देना पड़ेगी, जबकि उसे मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। जबकि जो बच्चा निजी स्कूल से निजी स्कूल में जा रहा है उसे प्रवेश परीक्षा में 50 प्रतिशत अंक लाने होगे। हालांकि दस जमा दो आंदोलन से जुड़े लोग 33 प्रतिशत पासिंग मार्क पर निजी स्कूल में भर्ती किए जाने की मांग कर रहे हैं।

झज्जर में दो परीक्षा केंद्र बनाए, जिलेे के चारों ब्लाॅकों में 2701 बच्चे परीक्षा देंगे
एडमिशन व बिल्डिंग फंड के मसले पर हाईकोर्ट में याचिका लगाई
दस जमा दो आंदोलन के लीगल एडवाइजर कुलदीप हुड्डा ने कहा कि उन्हें सूचना मिली है कि नियम में शामिल होने के बाद भी कई स्कूल संचालक गरीब बच्चों से एडमिशन फीस व बिल्डिंग फंड ले रहे हैं, जबकि वो ये फीस नहीं ले सकते। ऐसे बच्चों के अभिभावकों को सिर्फ ट्रांसपोर्ट फीस, स्कूल की ड्रेस व कॉपी-किताबों पर ही खर्च करना है, जबकि ट्यूशन फीस, एडमिशन फीस व अन्य खर्च बच्चों से नहीं लिया जा सकता। हुड्डा बोले कि तीन साल पहले पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज रंजन गोगाई ने यह आदेश जारी कर दिए थे। अब भी इन नियमों का पालन बहुत से निजी स्कूल संचालक नहीं कर रहे हैं। लिहाजा इस बारे में फिर से हाईकोर्ट में रिट दायर की गई है।

राजकुमार यादव पत्र दिखाते हुए।

ये आए आवेदन

1060
बहादुरगढ़

1006
झज्जर

417
मातनहेल

217
साल्हावास

डीईओ को नकल रहित परीक्षा

कराने क लिए लिखा पत्र
इस बीच प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रधान जगबीर चाहर ने जिला शिक्षा अधिकारी को पत्र लिखकर 134 ए की परीक्षाओं को नकल रहित संपन्न कराने की बात कही है। अपने पत्र में उन्होंने लिखा है कि ये परीक्षाएं नकल रहित होनी चाहिए। पिछले वर्ष 134 ए के विद्यार्थी बहुत ही कमजोर थे, फिर भी पास होकर आए। सभी निजी स्कूल संचालकों ने कहा कि इन बच्चों का विद्यालय स्वयं ही टेस्ट लेगा तथा 60 फीसदी अंक हासिल करने वाले विद्यार्थी ही विद्यालय में दाखिला ले सकेंगे। इसके अलावा उन्होंने पत्र के जरिए इनकम सर्टिफिकेट की जांच कराने की बात कही है।

खबरें और भी हैं...