पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जताया विरोध

रोडवेज कर्मचारियों ने मांगों को लेकर जताया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | ज्वाइंट संघर्ष समिति के आह्वान पर हरियाणा राज्य परिवहन झज्जर डिपो के सभी कर्मचारियों ने डिपो प्रधान विजय माजरा व कर्मवीर चाहार की अध्यक्षता में शुक्रवार को धरना दिया। संखलन प्रदेश सचिव प्रवीन डीघल व प्रदेश सचिव जगबीर सुहाग ने किया। मुख्यवक्ता के रूप में राज्य उपप्रधान सुमेर सिवाच व उप महासचिव जगबीर सिंह ने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी रवैया अपना रही है। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ लिखित में जो समझौते हुए है, उन्हें लागू किया जाए। कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। सरकार अपने चहेतों को परमिट जारी करना चाहती है। उन्होंने बताया कि रोडवेज वर्कशाप में 3250 खाली पदों को नहीं भरा जा रहा। इस मौके पर विक्की तलाव, अमरपाल, सोमवीर, धर्मबीर आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...