पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मॉडल टाउन में बिना अनुमति के लग रहे मोबाइल टावर का महिलाओं ने किया विरोध

मॉडल टाउन में बिना अनुमति के लग रहे मोबाइल टावर का महिलाओं ने किया विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहर के मॉडल टाउन में नगर पालिका की बिना परमिशन के एक कंपनी का मोबाइल टावर लग रहा है। इसका महिलाओं ने विरोध किया है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका की ओर से नोटिस दिए जाने के बाद भी कॉलोनी में टावर लगाने का कार्य चल रहा है। इसके कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मॉडल टाउन निवासी योगमाया, विद्या देवी, सरोजबाला, मंजु, कृष्णा, सुनीता ने बताया कि बीते एक महीने से प्रशासन को कहा जा रहा है कि मोहल्ले में मोबाइल टावर नहीं लगाया जाए। टावर लगने पर इससे निकलने वाली तरंगें लोगों के स्वास्थ के लिए हानिकारक होगी। इसके बावजूद टावर लगाने का काम जारी है। मीना, कुसुम, ओमवती, सुमित्रा, मूर्ति, रिंकू, लाजवंती, सुषमा व राजबाला ने बताया कि वे मोहल्ले में टॉवर नहीं लगने देंगे। जरूरत पड़ी तो बेमियादी आंदोलन करेंगे। महिलाओं ने कहा कि नपा के नोटिस के बाद भी काम नहीं रुका। सरोजबाला ने कहा कि मोबाइल टावर लगाने वाले अपना आॅफिस भी ग्वालीसन रोड पर मॉडल टाउन गली के मुहाने पर बना रहे हैं। यहां बेसमेंट बना रखा है। इस कारण समूची गली का पानी यहां बिल्डिंग मेटेरियल के कारण कई दिन से रुका है। महिलाओं ने कहा कि जिस घर में मोबाइल टावर लगाने की कवायद चल रही है उसके मालिक प्रताप सिंह का कहना है कि अनुमति संचार कंपनी से ले रखी है। 20 साल का एग्रीमेंट है। प्रताप का कहना है जहां तक बात टावर लगने का विरोध किया जा रहा हैे। उनसे घातक रेडिएशन नहीं निकलती। ये बात केंद्रीय संचार मंत्री रविशंकर प्रसाद भी सार्वजनिक मंच से कह चुके हैं। फिर भी मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...