माच्छराैली में नेत्र शिविर अाज
झज्जर | माच्छराैली स्थित संत गरीब दास धर्मार्थ नेत्र चिकित्सालय में 14 अप्रैल को सुबह 10 बजे नेत्र शिविर लगाया जाएगा। इसमें दिल्ली के नेत्र चिकित्सक डाॅ. राकेश अग्रवाल और एम्स दिल्ली के नेत्र विभाग से रिटायर्ड आनंद प्रकाश बंसल ग्रामीणाें की नेत्राें की जांच कर अाॅपरेशन करेंगे। संत गरीब दास फाउंडेशन के अध्यक्ष आनंद सागर ने सभी जरूरतमंदों काे इस शिविर का लाभ उठाने का अाह्वान किया है।