पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 16 को सीएम के आने से पहले 16 करोड़ की योजनाओंे को मिली हरी झंडी, 16 माह से था शुरू होने का इंतजार

16 को सीएम के आने से पहले 16 करोड़ की योजनाओंे को मिली हरी झंडी, 16 माह से था शुरू होने का इंतजार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला प्रशासन ने सीएम मनोहरलाल के 16 अप्रैल को शहर में आने के दौरान विकास योजनाओं से संबंधित किसी भी नाराजगी से बचने के लिए सीएम की 16 माह पुरानी विकास योजनाओं को चंडीगढ़ से हरी झंडी दिलवा दी है। सीएम ने 16 करोड़ 77 लाख रुपए के विकास कार्यों और जन सुविधाओं को लागू करने की अपनी सहमति दी थी।

इन सभी के टेंडर अब सीएम के 16 अप्रैल से पहले लगाने का प्रेशर नगर पालिका पर है। इनमें दो सड़क निर्माण के टेंडर लग चुके हैं। सीएम मनोहरलाल खट्टर ने 14-12-2016 को शहरी विकास के लिए 15 करोड़ रुपए के विकास कार्य अपनी सीएम घोषणा के तहत मंजूर किए थे। अब इन्हें सिरे चढ़ाने में ही नगर पालिका को करीब-करीब 16 महीने लग चुके हैं। ऐसे में जब सीएम का 16 अप्रैल को झज्जर आकर शूटिंग खिलाड़ी मनु भाकर के सम्मान समारोह में आने का शैड्यूल बना तब और दवाब जिला प्रशासन पर सीएम की घोषणाओं का अमली जामा पहनाने के लिए आ गया। ऐसे में नगर पालिका के एक तकनीकी अधिकारी को सीएम की घोषणाओं से संबंधित फाइल लेकर चंडीगढ़ रवाना किया गया। स्थानीय निकाय के मुख्यालय में कई घंटों तक फाइलों से मंजूरी दिलाने के बाद ही अब झज्जर शहर के 15 करोड़ रुपए के कार्यों को तकनीक मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही वर्ष 2015 से लंबित चली आ रही सीसीटीवी कैमरे लगाने की हरी झंडी सरकार से नपा को मिल गई है। इसके लिए 1 करोड़ 77 लाख रुपए पास हुए हैं।

इस तरह 16 करोड़ 77 लाख रुपए के विकास कार्यों के टेंडर सीएम के 16 अप्रैल के झज्जर आने से पहले लगाने का दवाब नपा पर बना हुआ है। हालांकि बाबा प्रसाद गिरी मंदिर से लेकर सुरखपुर रोड और पॉलीटेक्नीक संस्थान से बादली रोड का टेंंडर लग गया है। इन दोनों महत्वपूर्ण सड़कों का काम अब जल्द ही शुरू हाेगा।

खबरें और भी हैं...