मरम्मत कार्य से रेलवे फाटक नंबर 23 कल 9 घंटे बंद रहेगा
झज्जर | रेलवे विभाग की ओर से झज्जर के रेलवे फाटकों की मरम्मत के अगले चरण में अब 15 अप्रैल को झज्जर रेलवे स्टेशन के पास रेलवे फाटक संख्या 23 सी बंद रहेगा। मरम्मत कार्य सुबह 8 से शाम 5 बजे तक चलेगा। रेलवे के फाटकों पर काम चलने से इस रूट पर आने वाले वाहन डायवर्ट किए जाएंगे। रेलवे की इंजीनियरिंग शाखा के कर्मचारी फाटक पर लाइन मरम्मत का काम करेंगे। इस दौरान वाहन चालकों को लिंक रोड से होकर जाना पड़ेगा।