पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनाज मंडी में आढ़तियों ने की ट्रांसपोर्टर के साथ हाथापाई, लोडिंग रोकी

अनाज मंडी में आढ़तियों ने की ट्रांसपोर्टर के साथ हाथापाई, लोडिंग रोकी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा-कार्रवाई नहीं होने पर आज गेहूं का उठान कर देंगे बंद
भास्कर न्यूज | झज्जर

अनाज मंडी में गेहूं के उठान को लेकर उस समय विवाद बढ़ गया जब शुक्रवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव के दौरे के बाद दो आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टर महेंद्र गोयल के साथ गाली-गलोज कर हाथापाई कर दी। इस दौरान ट्रक चालकों ने किसी तरह बीच-बचाव कर ट्रांसपोर्टर को बचाया। ट्रांसपोर्टरों ने विरोध में लोडिंग का काम बंदकर दिया है। उन्होंने ने मामले में कार्रवाई नहीं होने पर शनिवार को रोहतक, गुरुग्राम और रेवाड़ी क्षेत्र में भी गेहूं का उठान बंद करने की चेतावनी दी है। ट्रांसपोर्टर महेंद्र गोयल ने मामले की शिकायत एसडीएम और डीसी सहित अन्य खरीद अधिकारियों की है।

खबरें और भी हैं...