चोरी की कार के साथ एक आरोपी काबू
एसटीएफ की पुलिस टीम ने दिल्ली से चुराई गई स्विफ्ट कार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आईजी सौरभ सिंह के नेतृत्व में विशेष रूप से संगठित अपराधों की रोकथाम तथा जघन्य अपराध के वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गठित स्पेशल टास्क फोर्स की बहादुरगढ़ में तैनात टीम ने गिरफ्तारी की है। गुप्त सूचना मिली कि गांव सुरहेती जिला झज्जर निवासी नीरज दिल्ली से चोरी की हुई एक स्विफ्ट कार लिए हुए है। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम को कार खड़ी दिखाई दी। जिसमें एक युवक चालक सीट पर बैठा था। जिसे पुलिस टीम ने शक की बिनाह पर काबू किया। पूछताछ में पकड़े गये आरोपी की पहचान नीरज के तौर पर की गई।आरोपी ने प्राथमिक पूछताछ में खुलासा किया कि गाड़ी छावला गंदा नाला के पास दिल्ली से चोरी की थी। इस संबंध में थाना सेक्टर-23 द्वारका में मुकदमा दर्ज किया गया था।