पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 14 लाख रुपए की एडवांस फीस लेने पर भड़के छात्र

14 लाख रुपए की एडवांस फीस लेने पर भड़के छात्र

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर-सांपला मार्ग पर स्थित एक मेडिकल कॉलेज के डेढ़ सौ छात्र शुक्रवार को विरोध पर उतर आए। इन्होंने करीब पांच घंटे तक कॉलेज प्रबंधन एवं व्यवस्था के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। इनका आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन में एमसीआई के नॉर्मस के मुताबिक कार्य नहीं कर रहा है। और मान्यता रद्द होने के कारण दो साल से नए बैच नहीं आ रहे हैं। इसके बावजूद उनसे डेढ़ साल की एडवांस फीस की करीब 14 लाख रुपए की रकम की मांग को लेकर दबाव बनाया जा रहा है। शुक्रवार को अपनी मांगों को लेकर छात्र सुबह 11 बजे लघु सचिवालय पहुंच गए और डीसी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। डीसी से मिलने की मांग को लेकर ये करीब पांच घंटे तक विरोध में जुटे रहे। ज्ञापन देने आए छात्रों का कहना है कि कॉलेज मैनेजमेंट की ओर से उनको फरवरी माह में ही आगामी डेढ़ साल की 13 लाख 77 हजार रुपए फीस जमा कराने का आदेश जारी किया हुआ है जबकि इससे पहले वे सितंबर 2018 तक की 8 लाख 96 हजार 500 रुपए फीस जमा करा चुके हैं। 11 लाख 17 हजार रुपए दाखिले के दौरान पहले जमा कराए हुए हैं। छात्रों का आरोप है कि मान्यता बहाली को लेकर काॅलेज के चेयरमैन व उसके बेटे पर केस दर्ज है। अब काॅलेज की व्यवस्था प्रबंधन के रूप में प्रोफेसर व डीन देख रहे हैं। ऐसे में 150 छात्रों का भविष्य भी अच्छा नहीं है। लेट फीस पर दस हजार रुपए जुर्माने की बात कहीं जा रही है। ऐसा कर संस्थान 20 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जुटाना चाहता है।

तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा

तहसीलदार को ज्ञापन देते छात्र

एमसीआई के निरीक्षण के लिए भी इच्छुक नहीं प्रबंधन
छात्रों ने बताया कि उनसे एडवांस फीस तो मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया एमसीआई का निरीक्षण करने के नाम भी ली जा रही है। लेकिन मार्च में इस निरीक्षण की भी तिथि चली गई है। किसी प्रकार का निरीक्षण नहीं हुआ। अब एमसीआई साइट पर लिखा है कि कॉलेज इस मामले में रूचि नहीं ले रहा है। ज्ञापन देने के बावजूद डीसी से मिलने की जिंद करते रहे लेकिन उपायुक्त के सुबह झज्जर मंडी के बाद दोपहर को बहादुरगढ़ निकल जाने के कारण छात्रों की उनसे भेंट नहीं हो सकी।

खबरें और भी हैं...