पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल कॉलेज से ही बेटियों को सशक्त और सक्षम बनाया जाए

स्कूल-कॉलेज से ही बेटियों को सशक्त और सक्षम बनाया जाए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता के लिए महिला थाने में विशेष बैठक हुई। इसमें विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिला प्रतिनिधियों, गृहणियों और छात्राओं ने भाग लिया। महिला थाना प्रबंधक सीमा कुमारी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने समाज के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाओं एवं छात्राओं को सक्षम बनाने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम शुरू किया है। बैठक में मुख्य अतिथि सुधार कार्यक्रम के परियोजना निर्देशक रॉकी मित्तल और डीएसपी भारती डबास मौजूद रहे। इस दौरान सुधार कार्यक्रम के परियोजना निदेशक रॉकी मित्तल ने कहा कि महिलाओं को सशक्त करने को हरियाणा सरकार की ओर से विशेष रूप से चलाए गए कार्यक्रम एक ओर सुधार के तहत सुझाव आमंत्रित किए गए, जिसमें कोई भी महिला, महिला सशक्तिकरण के संबंध में अपना कोई भी सुझाव दे सकती है। हरियाणा सरकार का उद्देश्य स्कूल और कॉलेज से ही बेटियों को सशक्त और सक्षम कैसे बनाया जा सके। बेटियों को आत्मसुरक्षा व आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। प्राप्त सुझावों के आधार पर ही प्रत्येक जिले से अलग-अलग क्षेत्रों से महिलाओं का चयन किया जाएगा। जिनका सीधा सरकार से संपर्क कराया जाएगा।

खबरें और भी हैं...