कृषि मंत्री ने किया डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
कृषि मंत्री ने किया डॉ.अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण
झज्जर। डॉ. अंबेडकर की शिक्षाओं का अनुसरण करना उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। बाबा साहेब ने जरूरतमंदों का जीवन स्तर सुधारने, समाज को शिक्षित और संगठित करने व राष्ट्र को सशक्त बनाने में अपना पूरा जीवन समर्पित किया। ऐसे महापुरूष की प्रतिमा अनावरण करना उनके लिए गौरव व गर्व की बात है। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने गांव ईस्माइलपुर में बाबा साहेब की प्रतिमा अनावरण करते हुए यह बातें कही। इससे पहले कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने तुंबाहेड़ी में बाबा साहेब की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष बिजेंद्र दलाल, जिला परिषद के चेयरमैन परमजीत सौलधा, वाइस चेयरमैन योगेश सिलानी, रविभान राठी, विक्रम कादियान, दिनेश गोयल, मनीष नंबरदार, डाॅ. धर्मेंद्र बबलू खातीवास, उपस्थित रहे।