- Hindi News
- National
- नपा को 134 साल बाद मिलेगी एक साथ तीन नई इमारतें, सीएम आज करेंंगे शुभारंभ
नपा को 134 साल बाद मिलेगी एक साथ तीन नई इमारतें, सीएम आज करेंंगे शुभारंभ
वर्ष 1884 से चल रही झज्जर नगर पालिका के लिए आजादी के बाद ऐसा पहला मौका है जब उसे एक साथ तीन नई इमारतें मिल रही हंै। इसके अलावा अन्य विकास योजनाओं का शुभारंभ 16 अप्रैल को प्रदेश के सीएम करेंगे।
वर्ष 2016 में सीएम ने झज्जर शहरी क्षेत्र के विकास के लिए 15 करोड़ रुपए की विकास योजनाओं की घोषणा की थी। हालांकि अब 16 माह बाद ये विकास कार्य सिरे चढ़ पाए हैं। सीएम बार-बार चंडीगढ़ की बैठक में अपनी की हुई घोषणाओं को अमलीजामा पहनाने की बात कहते रहे हैं। अब जब 16 अप्रैल को सीएम के झज्जर आने का कार्यक्रम बना तो जिला प्रशासन ने सभी योजनाओं के एस्टीमेट बनाकर उन्हें मंजूरी दिलाकर इनके टेंडर लगाने का दबाव बनाया। अब रविवार 15 अप्रैल को नपा के अफसरों ने अवकाश वाले दिन शेष पांच योजनाओं के टेंडर लगा दिए, जो 24 अप्रैल को खुलेंगे। इनमें पहली बार नपा की तीन नई इमारतों की सौगात मिलने जा रही है। इसमें एक दमकल दस्ते की इमारत होगी। एक लाइब्रेरी का निर्माण टाउन हॉल में होगा, जबकि नपा का खुद का आॅफिस तहसील रोड स्थित जलघर के पास बनेगा।
शिलान्यास पट्ट पर चेयरपर्सन का नाम नहीं
नपा की जिन योजनाओं का शुभारंभ सीएम मनोहरलाल करने जा रहे हैं उनके शिलान्यास पट्ट पर झज्जर नपा की चेयरपर्सन का नाम नहीं है। शिलान्यास पट्ट पर सीएम मनोहरलाल के अलावा कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ व स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन का ही नाम है, जबकि इससे पहले जब महाराजा अग्रसेन चौक का निर्माण का शिलान्यास पत्थर स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन ने रखा था, उसमें कविता जैन के अलावा नपा की चेयरपर्सन कविता नंदवानी व वाइस चेयरमैन प्रवीण गर्ग का नाम था। यह पत्थर अब भी इंडो-अमेरिकन स्कूल के पास लगा है।
इन योजनाओं के लगाए टेंडर
योजना बजट (रुपए में)
दमकल की नई इमारत 1,83,35,000
नई लाइब्रेरी 1,45,79,000
नया नगर पालिका आॅफिस 2,92,39,000
सीसीटीवी कैमरे 1,77,00,000
वार्ड 3,5,6,7,9,15, 18 5,00,00,000