महिला सोना का शव माइनर में मिला युवक का शव जोहड़ से किया बरामद
झज्जर | पिछले 48 घंटे के दौरान जिला पुलिस को युवक और महिला का शव अलग-अलग गांवों से मिला है। शनिवार को सिकंदरपुर माइनर में पुलिस के महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। 30 से 35 साल की उम्र की इस महिला का शव फूला था। सीधे हाथ पर सोना लिखा है अौर वह सलवार सूट पहने थी। वहीं, पुलिस सिकंदरपुर माइनर गिरावड़ के पास मिली महिला के शव की पहचान करने के प्रयास कर रही थी कि सासरौजली पुलिस को क्षेत्र के कालियावास गांव के जोहड़ में युवक का शव मिलने की सूचना आसपास के ग्रामीणों ने दी। रविवार सुबह जब गांव के लोग जोहड़ के पास से निकल रहे थे, तभी युवक का शव पानी में पड़ा मिला। जिस किसी को शव की सूचना मिली वही मौके पर पहुंच गया। युवक की उम्र करीब 30 साल है। वह काली जींस और प्रिंटेड टी शर्ट पहने था।