पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जोगेंद्र सिलानी बने जांगिड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

जोगेंद्र सिलानी बने जांगिड़ महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | राजस्थान के पुष्कर में आयोजित जांगिड़ महासभा की बैठक के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर जांगिड़ व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. शेरसिंह जांगिड़ ने जोगेंद्र सिलानी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया। नवनियुक्त राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोगेंद्र सिलानी ने बताया कि रविवार को हुई बैठक में उन्हें राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि शंकर द्वारा अपने पद की शपथ दिलाई गई। जोगेंद्र सिलानी ने कहा कि महासभा ने जो कार्यभार उन्हें सौंपा है वे उस पद की गरिमा को बनाए रखेंगे तथा समाज उत्थान के लिए कार्य करने में तत्पर रहेंगे। जिले के जांगिड़ महासभा के पदाधिकारियों में प्रवीण हसनपुर, अजीत झज्जर, रामप्रकाश झज्जर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...