फसल सूखने का इंतजार कर रहे किसान का ढाई एकड़ गेहूं जला
खेत में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी।
भास्कर न्यूज | झज्जर
बोडिया गांव में सोमवार देर शाम एक किसान के खेत में आग लगने से ढाई एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। दमकल दस्ते के स्टाफ ने आग पर काबू पाकर अन्य खेतों को आग की चपेट में लाने से बचाया। बताया गया कि छह दिन पहले आई बरसात से पहले ही गांव का दयानंद पुत्र फतेहसिंह फसल काटने की तैयारी कर रहा था, लेकिन बरसात होने पर उसकी फसल भीग गई। इसके बाद उसने फसल सुखाने का फैसला लिया ताकि फिर से इसे काटकर मंडी पहुंचाया जा सके। दयानंद बीते छह दिन से अपने खेत में आकर फसल की सुरक्षा कर रहा था। वो इसे काटने की तैयारी में था कि देर शाम उसे से सूचना मिली कि अज्ञात कारणों से उसकी फसल में आग लग गई है। ग्रामीणों ने तुरंत ही दमकल दस्ते को सूचना दी। इसके बाद आग पर काबू पाया जा सका।