पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रतिभा खोज के विजेता सम्मानित

प्रतिभा खोज के विजेता सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | तलाव स्थित डॉ. अंबेडकर भवन में बाबा साहेब के जन्मदिवस समारोह में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रथम विजेता को 500 रुपए, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट, द्वितीय विजेता को 300 रुपए, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट, तृतीय विजेता को 200 रुपए, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट दिया। नींबू रेस व जलेबी रेस के प्रथम विजेता को गोल्ड मेडल, द्वितीय विजेता को सिल्वर मेडल, तृतीय विजेता को ब्रॉन्ज मेडल दिया। कार्यक्रम के अतिथिगण मंगतराम तंवर, तेजराम दहिया मंजीत पुनिया, प्रवीन मेहरा, वेदपाल झज्जर, हंसराज फतेहपुरी ने अपने विचारों से बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...