श्रेष्ठ विद्यार्थियों काे मिला सम्मान
झज्जर. शिक्षकों को सम्मानित करते अतिथि।
भास्कर न्यूज | झज्जर
शहर के खातीवास स्थित संस्कारम पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में उत्कृष्ठता प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। संस्था के चेयरमैन महिपाल ने बताया कि एनटीएसई में जितेंद्र व एनएसटीएसई में निकिता, घनश्याम, राहुल, नीरज, ज्योति, सचिन, पायल एवं जितेन्द्र ने इस वर्ष सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए अपना प्रतियोगी परीक्षाओं में चयन करवाया। इसी के तहत प्रवीन, युधवीर सिहं, संदीप, सुमित, संदीप कौशिक, जनविकास, विरेंद्र, एके मिश्रा, जियांसी काे नकद पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।