सीएम विंडो पर 5077 शिकायतों का निस्तारण
नगराधीश एवं जिला नोडल अधिकारी सीएम विंडो अश्विनी कुमार ने मंगलवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सीएम विंडो व एसएमजीटी पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक की। नगराधीश ने कहा कि जिले से संबंधित सीएम विंडो पर दर्ज 5077 शिकायतों का अब तक निवारण हो चुका है। उन्होंने बैठक में लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते निर्धारित समय सीमा में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ग्रीवांस ट्रैक (एसएमजीटी) पर दर्ज शिकायतों को भी विभाग गंभीरता से लें। एसएमजीटी पर दर्ज शिकायतों के निवारण के लिए भी समय सीमा निर्धारित की गई है। सरकार की नीति स्पष्ट है कि आमजन की शिकायतों का निवारण तत्परता से हो।
नगराधीश ने सीएम विंडो व एसएमजीटी पर दर्ज शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की
झज्जर. लघु सचिवालय सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते नगराधीश अश्विनी कुमार।
अधिकारी शिकायतों को प्राथमिकता दें
नगराधीश ने कहा कि सीएम विंडो प्रदेश के मुख्यमंत्री और आमजन के बीच सीधे संवाद का सशक्त माध्यम है। विभागों के अधिकारी सीएम पोर्टल और एसएमजीटी पर शिकायताें काे प्राथमिता दें। उन्होंने कहा कि यह देखने में आया है कि सीएम विंडो दर्ज शिकायत का समाधान विभाग की ओर से कर दिया है, लेकिन एटीआर अपलोड नहीं की है। इससे सीएम पोर्टल पर शिकायत बकाया के कालम दर्ज रहती है। इस अवसर पर एसडीएम बादली त्रिलोक चंद आिद अधिकारी उपस्थित रहे।