पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लक्ष्य से अधिक उठाया जा रहा गेहूं, इसके बाद भी मंडी में जगह की कमी

लक्ष्य से अधिक उठाया जा रहा गेहूं, इसके बाद भी मंडी में जगह की कमी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | मंडी में गेहूं की बंपर आवक हो रही है, जिसके कारण अब मंडी में जगह की भारी कमी बनी है। हालत यह है कि मंगलवार को 50 हजार कट्टों की एफसीआई की ओर से डायरेक्ट डिमांड के लिए आए ट्रॉलों को भी खड़ा होने के लिए जगह नहीं मिली। दोपहर होते हैं मंडी से बाइक लेकर निकलने की जगह भी नहीं बन रही थी। झज्जर मंडी में पिछले कई दिनों से गेहूं की भारी आवक हो रही है।

मौजूदा समय में मंडी में दो लाख क्विंटल से अधिक गेहूं आ चुका है। इस बीच उठान का काम भी जारी है। लेकिन इसके बावजूद आवक और उठाने में अंतर के कारण मंडी गेहूं से भर गई है। आढ़तियों ने अपने यहां पर आने वाले गेहूं के स्टॉक करने के लिए जेसीबी मशीन का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है। रुटीन उठान के साथ साथ आज एफसीआई की डायरेक्ट डिलिवरी भी आई, लेकिन मंडी में वाहन घुसने की जगह तक नहीं रही। कोर्ट परिसर जाने वाले लोगों को सिलानी गेट, गुरुग्राम रोड से होकर निकलना पड़ा। वहीं आढ़तियों की शिकायत है कि मंडी में उठान की गति कम होने के कारण यह समस्या बनी है। हालांकि इनका कहना है कि पहले से उठान तेज हुआ है, लेकिन इसमें ओर अधिक तेजी लाने की आवश्यकता है। ताकि मौसम खराब होने पर गेहूं खराब होने से बच सके।

झज्जर. अनाज मंडी में चारों और फैला किसानों का गेहूं।

मंडी में गेहूं की भारी आवक हो रही है। अब तक दो लाख 15 हजार क्विंटल गेहूं मंडी में आ चुका है। आने वाले दिनों में इसमें कुछ कमी आने की संभावना है। गर्मी पीक पर होने पर हर कोई गेहूं निकालने के बाद सीधे मंडी लेकर आ रहा है। यदि कुछ रुककर गेहूं लाए, तो यह समस्या कम हो सकती है। मंडी में जगह की दिक्कत बनी है। ओमप्रकाश सचिव, मार्केट कमेटी झज्जर

20 हजार कट्टों की बजाए 25 हजार कट्टे उठाए जा रहे

हैफेड ने बताया कि ट्रांसपोर्टर की ओर से प्रतिदिन 20 हजार कट्टे उठाए जाने का वायदा प्रशासन से किया था, लेकिन उनकी ओर से अब प्रतिदिन 25 हजार कट्टे उठाए जा रहे हैं। गोदाम में गाड़ियां लगाने की जगह नहीं बच रही है, लेकिन 50 हजार कट्टे राजस्थान में एफसीआई के लिए भेजे जाने के कारण जगह की दिक्कत रही है। ट्राले लंबे होने के कारण भी कुछ समस्या रही। वहीं इनको भरने में भी अधिक समय लगा।

खबरें और भी हैं...