- Hindi News
- National
- 25 अप्रैल से चलने वाले खसरा रूबेला टीकाकरण का विरोध करेंगे एमपीएचई कर्मी
25 अप्रैल से चलने वाले खसरा-रूबेला टीकाकरण का विरोध करेंगे एमपीएचई कर्मी
झज्जर | एमपीएचई एसोसिएशन जिला झज्जर की मीटिंग मंगलवार को नागरिक अस्पताल में हुई। इसमें जिले के सभी पदाधिकारियों ने राज्य कमेटी के फैसले का पूर्ण समर्थन किया, जिसमें 25 अप्रैल से चलने वाले खसरा व रूबेला टीकाकरण का पूरे जिले में विरोध किया जाएगा। क्योंकि एसोसिएशन की मांगें जैसे कि ग्रेड पे 4200, एफटीए, ड्रेस अलाउंस व टेक्निकल घोषित करने के साथ-साथ आरसीएच व एएनएम को स्थायी करने पर सरकार से सहमति बनी थी। सरकार ने एसोसिएशन की मांगों को जायज भी माना था। एसोसिएशन ने फाइल बनाकर सरकार के समक्ष पेश की, लेकिन सरकार अपना अड़ियल रवैया अपना रही है। मांगों को पूरा नहीं कर रही, जिससे कर्मचारियों में रोष है। जिला प्रधान वीरेंद्र दलाल और सचिव देवेंद्र ने बताया कि जिला झज्जर का प्रत्येक कर्मचारी खसरे और रूबेला कार्यक्रम का पूर्ण बहिष्कार करेगा। जिला सचिव ने बताया कि 19 अप्रैल को जिले की समस्याओं को लेकर सिविल सर्जन से मुलाकात की जाएगी। इसमें नागरिक अस्पताल में गबन की जांच, पीएचसी नूना माजरा की शिकायत की जांच व अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे पर चर्चा होगी। मीटिंग में राज्य प्रधान ओमपति कादयान, राकेश कुमार, सावित्री, कमलेश, संतोष, शान कुमारी, रामबाई, सुशीला, कमलेश, महाबीर, कृष्ण ने भाग लिया।