पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 29 को जीन्द ललकार रैली के लिए जिले से 5 टीमों का गठन

29 को जीन्द ललकार रैली के लिए जिले से 5 टीमों का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा जिला झज्जर कार्यकारिणी की बैठक जिला प्रधान जयपाल गुढ़ा की अध्यक्षता में जलघर में हुई। इसमें राजेन्द्र जुलाना ने कहा कि नेशनल पेंशन स्कीम को रद्द करवाने, सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों को नियमित कारवाने, समान काम के लिए समान वेतन, सार्वजनिक जन सेवाओं व रोजगार की रक्षा के लिए सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों अनुसार भत्तों में बढ़ोतरी, कैशलेस मेडिकल सुविधा, परियोजना कर्मियों, आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर व हेल्पर को सरकारी कर्मचारी का दर्जा देने आदि मांगों को लेकर 29 अप्रैल को जीन्द के हुड्डा ग्राउंड में होने वाली ललकार रैली में कर्मचारी सरकार को ललकारेंगे। जिला प्रधान जयपाल गुढ़ा ने कहा कि ललकार रैली के लिए लिए जिला से 5 टीमों का गठन किया गया है। इसके अलावा सभी यूनियनों से संपर्क साधा जा रहा है। संचालन सचिव राजेन्द्र जुलाना ने किया। बैठक में मोहन शर्मा, विजेन्द्र सैनी, रामवीर, रविन्द्र छिक्कारा, विजय, महावीर निर्माण, सुनील, राजबीर, विजय माजरा, मनीष, आशीष, जयभगवान अहलावत, कृष्ण शास्त्री मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...