पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक्साइज विभाग का कार्यालय जब्त की गई शराब की पेटियों से भरा

एक्साइज विभाग का कार्यालय जब्त की गई शराब की पेटियों से भरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर | चार साल से लगातार अवैध शराब का स्टॉक जमा होने से एक्साइज विभाग के कार्यालय में अब बैठने तक की जगह नहीं है। आलम यह है कि अब शराब की पेटियों के कारण स्टाफ को बैठने का भी पूरा स्थान नहीं मिल रहा है। जिसके कारण अब व्यवस्था बनाने में भी परेशानी बन रही है। एक्साइज विभाग की ओर से ऑनलाइन टेंडर कर शराब की बिक्री के लिए टेंडर छोड़े जाते हैं। वर्ष 2014 से क्षेत्र में अवैध शराब पकड़ने के बाद इसको कार्यालय में जमा किया जा रहा है, जिसके कारण अब मौजूदा समय में 40 हजार से भी अधिक बोतलें शराब जमा हो गई है। विभाग में स्पेश की दिक्कत वैसे तो कई महीनों से बनी है। कार्यालय में जगह की कमी के कारण सर्दियों के मौसम में कार्यालय परिसर में लॉन तैयार किया गया था। छापेमारी के दौरान अंग्रेजी शराब की बोतलें अधिक पकड़ी गई है। इनकी संख्या 17 हजार से अधिक है। जबकि देशी शराब की बोतलों की संख्या 16 हजार से अधिक रही। इस बीच 61 सौ बीयर बोतल भी जब्त हुई।

खबरें और भी हैं...