पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कवियों ने रचनाएं सुनाकर खूब बटोरीं तालियां

कवियों ने रचनाएं सुनाकर खूब बटोरीं तालियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर. राष्ट्रीय कवि संगम जिला झज्जर इकाई की काव्य गोष्ठी में कविता पाठ करते योगेश समदर्शी।

झज्जर | पुराने बस स्टैंड के पास राष्ट्रीय कवि संगम जिला झज्जर इकाई की काव्य गोष्ठी हुई। इसमें कवियों ने अपनी रचनाओं से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। काव्य गोष्ठी में धर्म सिंह नादान, रामकिशन राठी, योगेश समदर्शी ने देश के ज्वलंत मुद्दों पर रंग बिखेर खूब तालियां बटोरीं। अध्यक्षता वरिष्ठ कवि कृष्ण गोपाल विद्यार्थी और संचालन हास्य कवि मास्टर महेन्द्र ने किया। इस मौके पर डॉ. मनोज भारत, विकास, यश कीर्ति, शिव ओम शिव, विरेंद्र कौशिक, खेमचंद सहगल, मनमोहन दरवेश, पवन मित्तल, डाॅ. चंद्र दत्त, विजयलक्ष्मी, विनोद आचार्य, करुणेश वर्मा, दलीप सिंह दीप कवियों ने अपने काव्य पाठ से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, नितिन आदि प्रबुद्ध लोग उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...