राष्ट्रीय खेलों में 4 पदक जीत सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बने चांद सिंह
झज्जर. प्रसन्न मुद्रा में सम्मान लेते हुए मास्टर चांद सिंह।
भास्कर न्यूज | झज्जर
बेंगलुरू में 12 से 15 अप्रैल तक हुई 38वीं राष्ट्रीय मास्टर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जिले के गांव डीघल निवासी मा. चांद सिंह ने चार पदक जीते हैं। उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी भी घोषित किया गया। प्रतियोगिता में श्रीलंका सहित देशभर के करीब दो हजार खिलाड़ियों ने शिरकत की। मा. चांदसिंह अहलावत ने शॉटपुट में 9.70 मीटर, डिस्कस थ्रो में 23.83 मीटर फैंक कर स्वर्ण पदक हासिल किए। जैवलिन थ्रो में 27. 73 मीटर व हेमर थ्रो में 28.72 मीटर फैंक कर दो सिल्वर मेडल हासिल किए। मां चांदसिंह अहलावत ने बताया कि पिछले ढाई वर्ष में उन्होंने 36 गोल्ड, 11 सिल्वर और 20 ब्रांज मेडल हासिल किए हैं। राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अब तक कुल 549 पदक हासिल कर चुके हैं। 75 प्लस आयु वर्ग में उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया है।