पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जिला स्तर पर चार टीमों का गठन

जिला स्तर पर चार टीमों का गठन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
झज्जर। हरियाणा एजुकेशन मिनिस्ट्रीयल स्टाफ एसोसिएशन हेमसा संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के तत्वावधान में स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में जिला स्तरीय बैठक हुई। इसमें जिला स्तर पर चार टीमों का गठन किया गया। बैठक में फैसला लिया कि 29 अप्रैल को जींद में होने वाली ललकार रैली में शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी व लिपिक वर्गीय कर्मचारी भी भाग लेंगे। विनेाद अहलावत ने बताया कि मिनिस्ट्रीयल स्टाफ कर्मचारी काफी वर्षाें से पंजाब के समान वेतनमान, अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने, पुरानी पेंशन प्रणाली बहाल करने सहित अन्य मांग व मुद्दों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार बार-बार बहानेबाजी कर अपने ही चुनावी घोषणापत्र को जुमला बता रही है। शअध्यक्षता प्रधान विनोद अहलावत की। इस अवसर पर बलवान सिंह, नवीन, राजेंद्र, प्रविंद्र, अमित आिद रहे।

खबरें और भी हैं...