विश्व ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में जीता गाेल्ड
झज्जर | शहर के एचआर ग्रीन फील्ड्स वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र विश्व कुमार लोहचब ने राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया है। प्राचार्य एमएस गुलिया ने बताया कि 11 अप्रैल से 15 अप्रैल तक मुंबई में राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई थी। इसमें विश्व कुमार ने 12 मीटर में टीम के साथ खेलकर स्वर्ण और व्यक्तिगत खेलकर रजत पदक हासिल किया है। टीम के साथ खेलते हुए विश्व कुमार ने 900 में से 740 अंक व व्यक्तिगत खेलते हुए 500 में 391 अंक हासिल कर ये मेडल प्राप्त करने में सफलता पाई है। सदीपक धनखड़, विकास धनखड़ व प्रदीप धनखड़ ने विद्यालय पहुंचने पर होनहार खिलाड़ी विश्व कुमार पुत्र अरविंद को सम्मानित किया।