पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्कूल में बिना हाजिरी लगाए पेपर दिलवाने वाले अकादमी वालाें के खिलाफ सहोदया एकजुट

स्कूल में बिना हाजिरी लगाए पेपर दिलवाने वाले अकादमी वालाें के खिलाफ सहोदया एकजुट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिले भर के सीबीएसई स्कूल संचालक गैरकानूनी तरीके से खुली शिक्षण अकादमी के खिलाफ एकजुट हो गए हैं। सीबीएसई स्कूल के संगठन सहोदया ने इन अकादमी के खिलाफ जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग को शिकायत देने की बात कही है।

बता दें कि सीबीएसई के जिले भर में 63 स्कूल हैं। संगठन के द्वारा इससे पहले मौखिक रूप से अकादमी संचालकों को चेतावनी दी गई है कि शिक्षा के नाम पर फर्जीवाड़ा बंद किया जाए, लेकिन बीते कुछ सालों से नई-नई अकादमी खुलने से अब स्कूल संचालक एकजुट हो गए हैं। सहोदया के चेयरमैन रमेश रोहिल्ला का कहना है कि कई अकादमी संचालक तो निजी स्कूल भी चला रहे हैं। ऐसे स्कूल संचालकों का बायकाट कर प्रशासन को शिकायत की जाएगी। रोहिल्ला के अनुसार अकदमी की आड़ में गैर मान्यता प्राप्त स्कूल भी इस गौरखधंधे में लगे हैं। मसलन जिस स्कूल के पास आठवीं तक की मान्यता है वो 9 व 10 क्लास के उन बच्चों को परीक्षा दिलाते हैं जो अकादमी में पढ़ाई करते हैं। इसी प्रकार अन्य सीनियर क्लासों की बच्चों की चेन बन जाती है। सहोदया से ही जुड़े स्कूल संचालक जगदेव दहिया, विकास धनखड़ व जितेंद्र लाठर का कहना है कि बच्चों को स्कूल में क्लास अटेंड करने की बजाय अकादमी में पढ़ने का दवाब बनाया जाता है। फिर इन्हीं बच्चों को जो साल भर किसी स्कूल में हाजरी लगाने नहीं जाते उनकी परीक्षा जिले या जिले से बाहर किसी स्कूल में कराए गए दाखिले के आधार पर करवाई जाती है। लाठर के अनुसार, अकादमी संचालक महंगी फीस देकर टीचर्स को भी किसी स्कूल से निकलवाकर अकादमी में आने का निमंत्रण देते हैं और फिर वो टीचर कई बच्चों को भी स्कूल से निकल आने का दवाब देते हैं। सहोदया से जुड़े स्कूल संचालकों का कहना है कि अब इसी फर्जीवाड़े को बंद कराने के लिए सहोदया से जुड़े स्कूल संचालक एक मंच पर आ गए हैं।

खबरें और भी हैं...